Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
MDI चौक से सुखराली जाने वाली सड़क 20 जुलाई तक बंद, ट्रैफिक के लिए नया रूट जारी
गुरुग्राम में MDI चौक से सुखराली की ओर जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस वजह से यह मार्ग 23 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 तक करीब 25 दिनों के लिए बंद रहेगा।

प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी।
ये रहेगा वैकल्पिक मार्ग
कटारिया चौक या गुरुग्राम-महरौली रोड की तरफ से सुखराली जाने वाले वाहन चालक MDI चौक से NH-48 का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
इसके अलावा, MDI चौक फ्लाईओवर के नीचे सुखराली की ओर जाने वाला U-टर्न भी निर्माण कार्य के दौरान बंद रहेगा।
U-टर्न लेने वालों के लिए सलाह
जो वाहन चालक सुखराली की तरफ से आकर MDI चौक के नीचे U-टर्न लेते हैं, उन्हें अब MDI फ्लाईओवर के ऊपर से होकर आगे जाना होगा। इसके बाद रेड लाइट से पहले बने U-टर्न का उपयोग कर वापस फ्लाईओवर के जरिए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर निकलें, ताकि ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचा जा सके।




