
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 29 अप्रैल। सोहना में देररात एक तेंदुए के घूमने से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। भारत यात्रा केंद्र में सड़कों पर घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वहां घूम रहे तेंदुए के पंजों के निशान की पुष्टि की।
भारत यात्रा केंद्र के कर्मियों ने क्षेत्र में तेंदुए के घूमने की सूचना जीव-जंतु विभाग को दी है। तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के फॉर्म हाउस में रहने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं। भारत यात्रा केंद्र अरावली पहाड़ियों के समीप स्थित है। इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए दिखाई दिए हैं। सोहना इलाके में तेंदुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
Gurugram Breaking: देखें…देररात सोहना की सोसाइटी में तेंदुए का तांडव, दशहत में लोग
अरावली के पास के गांवों में हर महीने कहीं न कहीं तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की जाती है। इसी साल 11 जनवरी को देररात करीब 12.30 बजे सोहना के सेक्टर-33 की अनमोल आशियाना सोसाइटी में एक तेंदुआ अचानक कहीं से घुस गया था। तेंदुए के घुसने की खबर फैलते ही पूरी सोसाइटी में अफरातरफी मच गई थी। इस दौरान तेंदुआ एसटीपी प्लांट में घुस गया। जो कई घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा गया था।