Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 21 मई। गुरुग्राम में आज आए आंधी तूफ़ान और बारिश के बाद देररात एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर दूर तक दिखाई दिया। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग को काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सेक्टर 5 के नजदीक, अशोक विहार, छोटू राम चौक पर TRUE VISION SCHOOL वाली गली मे कबाड़ के गोदाम में लगी। आग पर जब तक काबू पाया जाता उसने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग पर काबू पाने के लिए कई मौके पर मौजूद हैं।
आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रात के अंधेरे में इसकी ऊंची ऊंची लपटें और उसके साथ निकल रहा काला धुआं डरावना प्रतीत हो रहा था और दूर दूर तक दिखाई दे रहा था। जो भी इसकी भीषणता को देख रहा था, सिहर उठ रहा था।




