Bilkul Sateek News
गुरुग्राम/नूंह, 13 अगस्त। एनसीसी के वार्षिक ट्रेनिंग शिविर में ब्रह्मकुमारी, ओम शांति रिट्रीट सेंटर की मोनिका और साक्षी ने 4 हरियाणा (बालिका) बटालियन एनसीसी, नूंह के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-154 एसएससी अकादमी, भोराकलां के दौरान ध्यान और जीवन शैली पर व्याख्यान दिया।
इस सेमिनार में कुल 596 कैडेट, 4 एएनओ, 6 सीटीओ और 10 पीआई स्टाफ शामिल हुए। मोनिका और साक्षी ने सभी कैडेटों को ध्यान के लाभों और जीवन में इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैडेटों को जीवन शैली में सुधार और अच्छे स्वास्थ्य के बारे में भी बताया।



