Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 सितंबर। डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर के बुलडोजरों ने बृहस्पतिवार को पुलिस थाना सेक्टर 10ए के अधिकार क्षेत्र में बनी 2 अनधिकृत कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। टाइगर के बुलडोजर ने गांव साढ़राना में साढ़े 5 एकड़ में बनी 2 अनधिकृत कॉलोनियों में दस डीपीसी, दो निर्माणाधीन ढांचे, दो चारदीवारी और पूरे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया।




