Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 20 सितंबर। इस बार फरीदाबाद में रहने वाले लोग राम मंदिर का नजारा बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में देख सकेंगे। दुर्गा पूजा के अवसर पर राम मंदिर रूपी पंडाल का निर्माण सेक्टर 3 की प्रवासी संस्था करवा रही है।
26 सितंबर से दुर्गा पूजा का आगाज हो रहा है जोकि 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। प्रवासी संस्था के अध्यक्ष श्योन सरकार की माने तो पिछले 30 साल से वे दुर्गा पूजा का उत्सव मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहता है। उन्होंने इस बार अयोध्या के राम मंदिर की थीम को चुना है और उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हर वर्ष फरीदाबाद के अलावा अन्य शहरों से भी दुर्गा पूजा में लोग शामिल होने के लिए आते हैं और क्योंकि इस बार राम मंदिर बनाया जा रहा है, इसलिए उन्हें लगता है कि इस बार पहले से ज्यादा भीड़ दुर्गा पूजा में रहेगी।




