
file photo
जगह-जगह लगाए जाएंगे पुलिस नाके
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 23 दिसंबर। क्रिसमस और नववर्ष को लेकर गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शराबी वाहन चालकों पर नकेल कसेगी। इसके लिए 105 यातायात अधिकारी व पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और 10 नाके भी लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस शराबी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगी।
पुलिस उपायुक्त यातायात विरेंद्र विज ने क्रिसमस के दिन और नववर्ष को सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई है। विरेंद्र विज ने क्रिसमस और नववर्ष के दिन यातायात में तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी और अधिक सतर्कता से साथ करने के बारे में उचित दिशानिर्देश दिए है।
क्रिसमस और नववर्ष पर लोगों द्वारा शराब का सेवन करके वाहनों को चलाया जाता है। आमजन की सुरक्षा और वाहनों के सफल संचालन को मद्देनजर रखते हुए विभिन्न जगहों पर यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नाके लगाना सुनिश्चित किया जा चुका हैं। क्रिसमस के दिन के दौरान यातायात पुलिस में तैनात 6 यातायात निरीक्षक, 12 जोनल अधिकारी, 33 ओआरएस और 6 आरओएस समेत कुल 57 लोगों को नियुक्त किया गया है, जिसमें 6 यातायात नाके भी शामिल है। इसके अलावा नववर्ष को लेकर विशेष तौर पर 11 जोनल अधिकारी, 83 ओआरएस, 11 अन्य यातायात कर्मचारियों सहित कुल 105 यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 10 यातायात नाके भी शामिल है। इसके अलावा सभी जोन के संबंधित डीसीपी भी अपने-अपने एरिया में अल्कोहल नाके लगाएंगे, ताकि क्रिसमस के दिन और नववर्ष 2025 को हर्षाेल्लास के साथ- साथ सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग के साथ मनाया जा सके।
’यातायात पुलिस गुरुग्राम 1 जनवरी से 22 दिसंबर तक शराब का सेवन करके चलने वाली 218 महिला चालकों समेत कुल 25,615 वाहन चालकों के चालान काट चुकी है। क्रिसमस और नववर्ष के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर यातायात पुलिस द्वारा डट एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि इन मौकों पर शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं, अपनी व दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। बचाव में ही बचाव है।