Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 21 अक्टूबर। गुरुग्राम में आज देर शाम कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अनुसार आग 407 सेक्टर 7, गांव भांगरोला के सामने स्थित कबाड़ गोदाम में लगी। देखते ही देखते वहां रखे सामान की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। चारों ओर ऊंची ऊंची आग की लपटें दिखाई देने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।









