Image Source : Social Media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 10 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ने “Operation Trackdown” के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को पकड़ा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी जानलेवा हमला करने वाले, 2 आरोपी रंगदारी/अवैध वसूली करने वाले, 1 आरोपी छीनाझपटी/लूटपाट करने वाला तथा 1 आरोपी अवैध हथियार रखने वाला शामिल हैं।
जानलेवा हमला करने मामलों में 2 नाबालिकों सहित निम्नलिखित आरोपी को गिरफ्तार किया गयाः-
आरोपी शाहरुख निवासी गांव नट कॉलोनी सोहना जिला गुरुग्राम अभियोग संख्या 396/2023 धारा 147, 148, 149, 188, 307 आईपीसी एंड आर्म्स एक्ट थाना शहर सोहना गुरुग्राम में वांछित था, जिसे काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अवैध वसूली करने के मामलों में निम्नलिखित आरोपियों को काबू किया गयाः-
आरोपी रमेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-7 धनवापुर गुरुग्राम को अभियोग संख्या 423 7.11.2025 धारा 303, 308(2), 61, 112, 223(बी) बीएसएन थाना राजेंद्रा पार्क गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
गजेश निवासी गांव बहरमपुर गुरुग्राम को अभियोग संख्या 300 28.10.2025 धारा 308(2), 324(4) बीएसएन थाना सैक्टर-56 गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
छीनाझपटी/लूटपाट करने के मामले में निम्नलिखित आरोपी को गिरफ्तार कियाः-
आरोपी राहुल निवासी जैकबपुरा गुरुग्राम को अभियोग संख्या 218 6.11.2025 धारा 304, 3(5), 317(2) बीएसएन, थाना सेक्टर-37 गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में निम्नलिखित आरोपी गिरफ्तार किया गयाः-
आरोपी सोनू वर्मा निवासी गांव छमार सेना जिला जालौन (उत्तर-प्रदेश) को अभियोग संख्या 555 7.11.2025 धारा 25(1बी(ए), 29(बी) शस्त्र अधिनियम थाना बदशाहपुर गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
गुरुग्राम आयुक्त ने इस विशेष ऑपरेशन के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि “गुरुग्राम पुलिस शहर में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रखेगी। “Operation Trackdown” के तहत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से भी अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”




