Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 10 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ने गहने व नकदी चोरी करने के मामले में घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सोने व चांदी गहने व 7 लाख 84 हजार रुपय नगद बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डीएलएफ फेज-2 में 8 नवंबर को एक लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 28 अक्टूबर को उसके घर में काम करने वाली सहायिका द्वारा गहनों की चोरी की है। थाना डीएलएफ फेज-2 ने मामला दर्ज कर आरोपी घरेलू सहायिका को कल डीएलएफ फेज-2 से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोनिका निवासी गांव अमांडा बेरिया नंदियां (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मोनिका शिकायकर्ता के घर में सहायिका के तौर पर काम करती थी। मोनिका को सोने चांदी के गहने देखकर लालच आ गया तो उसने उन्हें चुरा लिया। मोनिका ने बताया कि उसके द्वारा चोरी किए गए गहनों में से कुछ गहने उसने किसी अनजान व्यक्ति को 7 लाख 87 हजार रुपये में बेच दिए थे।
पुलिस द्वारा मोनिका के पास सोने व चांदी की ज्वेलरी व 7 लाख 87 हजार रुपये नगद बरामद किए गए।




