Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 12 नवंबर। भीम नगर में पंडित उदयभान देवी मंदिर का 23वां विशाल वार्षिकोत्सव रविवार को आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज करेंगे।
मंदिर के प्रधान अशोक गेरा ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें मां वैष्णो देवी दरबार गढ़ी हरसरू की संस्थापिका पूनम माता, गोपीनाथ मंदिर अर्जुन नगर के वर्तमान गद्दीनशीन गोसाई चूड़ामणि महाराज, डॉक्टर अलका शर्मा सहसंयोजिका मां वैष्णो देवी दरबार गढ़ी हरसरू का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा होंगे और गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा भी उपस्थित होंगी।
उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे हनुमान जी का ध्वजारोहण भक्त देवराज आहूजा, रामलाल ग्रोवर, गजेंद्र गोसाई और गुरुग्राम के जाने-माने समाजसेवी एच.एस. चावला द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध भजनोपदेशक दिव्या दास हिसार वालों द्वारा एक शाम राधा मोहन के नाम शाम 6.30 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुग्राम के जाने-माने समाज सेवी व मियाविली बिरादरी के प्रधान और गुरुग्राम की कई संस्थाओं के संरक्षक गिरिराज ढीगड़ा हांेगे। गुरुग्राम के पंजाबी बिरादरी महासंगठन के अध्यक्ष बोधराज सीकरी, प्रधान ओमप्रकाश कथूरिया, सुरेश चौधरी, प्रधान अमर कृष्ण धर्म प्रचार समिति की उपस्थिति रहेगी।
पंडित उदयभान देवी मंदिर की कार्यकारिणी के सदस्य किशन चंद गंभीर, मुख्य संरक्षक, श्याम ग्रोवर महामंत्री, रविंद्र चुग, दिनेश शर्मा, नरेश गेरा, बलदेव वधवा, कस्तूरी लाल चुघ अपनी टीम के साथ दिन-रात कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात लंगर प्रसाद वितरण भी होगा।




