Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 24 नवंबर। गुरुग्राम पुलिस ने 3.17 ग्राम अवैध कोकीन समेत नाईजीरिया मूल के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुशांत लोक को कल अपने विश्वशनीय सूत्रों से सूचना पर तत्पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-43 से नाईजीरिया मूल के एक व्यक्ति को अवैध कोकीन समेत पकड़ा। आरोपी की पहचान Bruck R/O City Enugu, Nigeria के रूप में हुई।
आरोपी के पास से 3.17 ग्राम अवैध कोकीन बरामद होने पर उसके खिलाफ पुलिस थाना सुशांत लोक में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को कल अदालत में पेश करके 3 दिन की पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।




