Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 1 दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चोरी करने की आधा दर्जन से भी अधिक वारदातों को अंजाम देने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 7 बाइक बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर पुलिस थाना सदर को एक लिखित शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने 24 अक्टूबर को सेक्टर-48 से अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। अपराध शाखा सोहना प्रभारी विनय की पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपी को 30 नवंबर को रायपुर नाका सोहना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मुस्तफा उर्फ बालम निवासी घासेड़ा जिला नूंह के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गुरुग्राम से वाहन चोरी करने की 7 वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। जिनके संबंध में निम्नलिखित अभियोग अंकित है…
1. अभियोग संख्या 715 07.11.2024 धारा 305 बीएनएस, थाना गुरुग्राम सदर, जिला गुरुग्राम।
2. अभियोग संख्या 82 11.02.2023 धारा 379 आईपीसी, थाना सेक्टर-50 गुरुग्राम।
3. अभियोग संख्या 442 04.07.2024 धारा 305 बीएनएस, थाना सदर गुरुग्राम।
4. अभियोग संख्या 150 07.07.2023 धारा 379 आईपीसी, थाना शहर, गुरुग्राम।
5. अभियोग संख्या 435 21.10.2022 धारा 379 आईपीसी, थाना सेक्टर-50 गुरुग्राम।
6. अभियोग संख्या 240 17.09.2023 धारा 379 आईपीसी, थाना मानेसर गुरुग्राम।
7. अभियोग संख्या 230 31.07.2024 धारा 305 बीएनएस, थाना सेक्टर-65 गुरुग्राम।
आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि उसके खिलाफ पहले भी निम्नलिखित 2 अपराधिक मामले अंकित है…
1. अभियोग संख्या 524/2023 धारा 148, 149, 341, 323, 307 आईपीसी तथा 25 आर्म्स एक्ट, थाना सदर, नूंह।
2. अभियोग संख्या 655/2018 धारा 379-। आईपीसी, थाना नूंह।
पुलिस ने उसके पास से 7 बाइक बरामद की है तथा आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियोग का अनुसंधान जारी है।




