Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 3 जनवरी। फरीदाबाद के गाजीपुर के डबुआ इलाके में एक तीन मंजिला मकान को तोड़ने के दौरान छत गिर जाने से मकान मालिक समेत पांच लोग दब गए। जिनमें से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बीके सिविल अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मकान तोड़ने का काम आज सुबह शुरू किया गया था। इस दौरान ठेकेदार ने तीन मजदूरों को काम पर लगाया था। मकान को तोड़ने के दौरान वह अचानक नीचे बैठ गया और उसकी छत गिर गई। जिसकी चपेट में मकान मालिक और ठेकेदार समेत कुल पांच लोग आ गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें आसपास के लोग उठाकर बीके सिविल अस्पताल ले गए। जिसमें मंटू मेहरो और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीके सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों गंभीर रूप से घायल मरीजों को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए दिल्ली रेफर कर दिया। उसके बाद उनके साथी उन्हें डबुआ के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।



