Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 2 फरवरी। 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की चौपाल पर जहां देश-विदेश के सांस्कृतिक कलाकार मेला दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, मेले की मुख्य चौपाल पर युगांडा के सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने देश की संस्कृति की कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी और उनका खूब मनोरंजन किया।
आपको बता दें मेले की मुख्य चौपाल पर सुबह से लेकर शाम तक भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों के सांस्कृतिक कलाकार दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाते हैं और मनोरंजन का सिलसिला लगातार चलता रहता है।



