file photo source : social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 फरवरी। गुरुग्राम पुलिस ने कैब चालक सूरज की हत्या के मामले में 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अब तक दो नाबालिगों समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सूरज की 27 जनवरी को हत्या कर लाश को फर्रुखनगर में फेंक दिया गया था और उसकी टैक्सी को दिल्ली में खड़ा कर दिया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सेक्टर-9ए ने इस मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को एक फरवरी को सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया है।
साजिश रच कैब चालक को मौत के घाट उतारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पूछताछ में काबू किए गए नाबालिगों ने बताया कि कार्तिक ने शानू, कर्ण, चंदन व उनके साथ मिलकर पूर्व नियोजित साजिश के तहत अपने फोन से कैब ऑनलाइन बुक की और सूरज को बसई चौक पर बुलाया। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने पेशाब का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई, इसी दौरान उन्होंने चालक सूरज को पीछे से दबोचकर मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने लाश को फर्रुखनगर के खेतों में फेंक दिया और उसकी टैक्सी को लेकर चले गए।
पुलिस द्वारा अभियोग में अब तक आरोपी शानू, कर्ण, चंदन, कार्तिक 0 दो नाबालिगों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके कब्जे से वारदात में प्रयोग 1 कार, लूटी हुई कार और 1 मोबाइल भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों से अभियोग से सम्बंधित तथ्यों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है, पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।



