Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: शहर में पानी की बर्बादी को लेकर अब नगर निगम सख्त हो गया है। अगर कोई व्यक्ति पीने के पानी से गाड़ी धोते या घरऔर दुकान साफ करते पकड़ा गया, तो उसका पानी का कनेक्शन काटा जा सकता है और चालान भी किया जाएगा।

सोमवार को अतिरिक्त निगमायुक्त यश जालुका अपनी टीम के साथ अलग-अलग इलाकों में जांच करने पहुंचे। जहां भी पानी का गलत इस्तेमाल देखा गया, वहां लोगों को तुरंत चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि अगली बार पकड़े जाने पर सीधी कार्रवाई होगी।
वहीं, निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने लोगों और आरडब्ल्यूए से अपील की है कि पानी बचाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की लापरवाही से पूरे इलाके को पानी की कमी झेलनी पड़ सकती है क्योंकि एक व्यक्ति द्वारा पानी का दुरुपयोग करने का असर पूरे क्षेत्र के नागरिकों पर पड़ता है, इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि पानी को बचाने के लिए जागरूकता दिखाएं।
निगम ने यह भी बताया कि कानून के तहत (धारा 180), अगर कोई पानी बर्बाद करता दिखे तो उसकी शिकायत की जा सकती है। अगर किसी इलाके में ज्यादा बर्बादी होती है, तो वहां पानी की सप्लाई भी कम की जा सकती है।
कुल मिलाकर, संदेश साफ है: पानी बचाओ, वरना कनेक्शन कट सकता है।




