Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्लीः
राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर से मौसम ने करवट ली है। बाहरी दिल्ली के कुतुबगढ़ व आसपास के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। दोपहर के बाद से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर में 31 मार्च को भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
बाहरी दिल्ली के रोहिणी, बवाना, मुंडका व आसपास के गांवों में बारिश के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि करीब पौने दो बजे बजे से हल्की बारिश शुरू हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि शाम तक बारिश का एक और दौर आ सकता है।





