Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
नूरपुर-भोड़ाकलां रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान भोड़ाकलां के सुनील सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

गांव भोड़ाकलां निवासी जितेंद्र सिंह ने बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका चचेरा भाई सुनील सैनी नूरपुर के एक वेयरहाउस में काम करता था। वह काम से घर पैदल ही जा रहा था। जब वह भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उनके घर सूचित किया। परिजन उसे पास के अस्पताल लेकर गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।




