Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
हनुमान जयंती पर उत्तर-पश्चिम जिले में शांति, सुरक्षा और लोगों के विश्वास को और मजबूत करने के लिए बाइक पेट्रोलिंग के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह अभियान बेहद समन्वित और अत्यधिक दृश्यमान तरीके से चलाया गया। एडीसीपी-1 सिकंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की इस विशेष मुहिम ने क्षेत्र में सतर्कता, सक्रिय पुलिसिंग और किसी भी तरह की गड़बड़ी या अवैध गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस का सख्त संदेश दिया।
बाइक पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च ने से जिले की पुलिस की तैयारियों और प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश भी गया कि कोई भी अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस का कहना है कि त्योहार के मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सभी नागरिकों के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी तरह मुस्तैद हैं।
बता दें कि यहां पर जहांगीरपुरी इलाका संवेदनशील है। चार वर्ष पहले हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओ पर हमला कर दिया गया था। इस वजह से कई लोगों को जान माल का नुकसान हुआ था।




