Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्लीः
वेस्ट जिले की साइबर थाना पुलिस ने तीन दिन तक साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 376 को हिरासत में लिया गया। वहीं 252 शिकायतों के तार 42 करोड़ से ज्यादा रुपये के लेनदेन से जुड़ रहे हैं।

वेस्ट जिले के डीसीपी दराडे शरद भास्कर ने बताया कि जिले में तीन दिन तक चलाए गए अभियान में 150 फर्जी खाते, 96 एटीएम से पैसे निकालने के मामलों आदि पर फोकस किया गया। पुलिस टीमों ने खुफिया जानकारी, तकनीकी निगरानी और बैंकों के साथ समन्वय के आधार पर कार्रवाई की। विभिन्न टीमों ने फर्जी बैंक खातों के नेटवर्क, एटीएम/चेक विड्रॉल सिंडिकेट और डिजिटल पेमेंट फ्रॉड चेन को टारगेट किया। अभियान के दौरान कई संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने, ठगी की राशि रिकवर करने और आगे-पीछे की कड़ियों को ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया गया है। अंतरराज्यीय साइबर सिंडिकेट से भी लिंक खोजे जा रहे हैं। पुलिस अब संदिग्ध खातों को फ्रीज करने, ठगी गई राशि की बरामदगी और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दे रही है।




