Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
गर्मी बढ़ते ही दिल्ली के साथ-साथ इससे सटे इलाकों में भी आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। जहां पर मंगलवार देर रात दिल्ली के रोहिणी इलाके में झुग्गियों में आग लग गई, वहीं गुड़गांव के भी सेक्टर 37 डी इलाके में 20 झुग्गियां जलकर राख हो गई। लोगों ने समय रहते भागकर जान बचाई। 8 से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को सेक्टर 37डी इलाके की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झुग्गियों में रखा सारा सामान खाक हो गया। लोगों ने भागकर आग बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आ गया। दमकल विभाग की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग दूसरी झुग्गियों तक नहीं पहुंची।
आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या खुले में जल रहे किसी पतंगे से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है।
दमकल अधिकारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा और न ही कोई पशु हताहत हुआ, लेकिन झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है।




