Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
DLF फेज-3 में तीसरे दिन भी चला सीलिंग और डिमोलिशन ड्राइव, 5 PG पर कार्रवाई, 29 दुकानें सील
गुरुग्राम के DLF फेज-3 में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चल रही सीलिंग ड्राइव तीसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को कई PG और कमर्शियल यूनिट्स पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में कमरों को सील किया और अतिक्रमण हटाया।

कार्रवाई के दौरान S-27/3 स्थित Hello World Co-Living नाम के PG पर कार्रवाई की गई। स्टिल्ट प्लस 5 मंजिला इस बिल्डिंग के सभी 38 कमरों को सील कर दिया गया। साथ ही स्टिल्ट फ्लोर पर बने ऑफिस, तीन कमरे और एक सर्वेंट क्वार्टर को JCB की मदद से तोड़ दिया गया।
S-28/4 स्थित स्टिल्ट प्लस 5 मंजिला PG की सभी मंजिलों, बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को सील किया गया। यहां सेटबैक में बने शेड और प्लॉट लाइन से बाहर बढ़ाए गए गेट को भी हटाया गया।
इसके अलावा SR-74, SR-72 और SR-70 स्थित PG पर भी कार्रवाई की गई। इन तीनों इमारतों में बने कुल 133 कमरों को सील किया गया। SR-70 में स्टिल्ट एरिया में चल रहे किचन, रेस्टोरेंट और ऑफिस को भी ध्वस्त कर दिया गया।
प्रशासन ने S-30 की पूरी लेन में राइट ऑफ वे (ROW) क्लियरेंस अभियान भी चलाया। इस दौरान स्टिल्ट फ्लोर में चल रही 29 अवैध कमर्शियल यूनिट्स को सील किया गया। इनमें पार्लर, वर्कशॉप, डिपार्टमेंटल स्टोर, प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस, पान की दुकान, ईटरी और जूस शॉप्स शामिल हैं।
वहीं, S-54 लेन में रैंप, सीढ़ियां, अवैध दुकानों समेत कई अतिक्रमण हटाए गए। S-28/2, S-28/3 और S-28/4 के सामने बने रैंप, लॉन, DG सेट, सीढ़ियां और प्लॉट लाइन से बाहर बढ़ाए गए गेट व बाउंड्री वॉल को भी हटाया गया।
प्रशासन का कहना है कि भवन नियमों का उल्लंघन करने वाले अवैध निर्माणों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




