Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
Illegal PGs और Unauthorized Buildings में DTPE का Awareness Drive
DTPE की ओर से अवैध PGs और अन्य अवैध इमारतों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक स्पेशल अवेयरनेस ड्राइव को भी शुरू किया गया है। अभियान के तहत विभागीय स्टाफ विभिन्न परिसरों में पहुंचकर लोगों तक सीधे जानकारी पहुंचा रहा है।

जानकारी के अनुसार, DTPE कर्मचारियों ने कई अवैध PGs और अन्य भवनों के कमरों में pamphlets स्लिप किए। इन pamphlets में नियमों, भवनों की वैधता और विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भवनों में रहने वाले लोग और संचालक दोनों नियमों से अवगत रहें।
अधिकारियों का मानना है कि कई बार किरायेदारों और PG में रहने वाले लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि जिस भवन में वे रह रहे हैं, वह वैध है या नहीं। ऐसे में यह अभियान लोगों को जागरूक करने और भविष्य में किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए चलाया जा रहा है।
DTPE का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों पर कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता फैलाना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से विभाग द्वारा सीधे कमरों तक जानकारी पहुंचाने की पहल की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंच सके।




