Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में मंगलवार को हुई तेज बारिश का असर अब ट्रैफिक पर भी दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण NH-48 पर नरसिंहपुर के पास (37.800 LHS) दिल्ली से जयपुर जाने वाली मुख्य लेन का एक हिस्सा धंस गया। सुरक्षा को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें ताकि जाम से बचा जा सके और सफर सुरक्षित रहे।
ये रहेंगे वैकल्पिक रूट:
* राजीव चौक से बाएं मुड़कर SPR रोड का इस्तेमाल करें।
* हीरो होंडा चौक से बाएं मुड़कर आगे SPR रोड के जरिए अपने गंतव्य तक जाएं।
* दिल्ली से आने वाले वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और डायवर्जन का पालन करें।




