file photo source: social media
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में जाएंगे। सीएम के साथ कई मंत्री भी महाकुंभ मेले में जायेंगे।
प्रयागराज महाकुंभ इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। पौष पूर्णिमा को शुरू हुए महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु पुण्य के भागी बनने के लिए पहुंच रहे हैं। आस्था ऐसी कि कड़ाके की ठंड में भी लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
महाकुंभ के पहले और दूसरे दिन के स्नान को लेकर अनुमान है कि स्नान करने वालों का आंकड़ा 3 करोड़ के पार पहुंच सकता है। हर कोई इस महाकुंभ के पुण्य का भागी बनना चाहता है। आज सुबह से ही अखाड़ों का अमृत स्नान चल रहा है।



