चंडीगढ़: हरियाणा सरकार बजट की तैयारियों में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बजट को लेकर लगातार विभिन्न वर्गों से संवाद कर रहे हैं। बिजनसमैन के साथ ही छात्रों से भी बेहतर बजट के लिए संवाद कर सुझाव मागे गए। साथ ही अन्य लोगों से भी लगातार चर्चा की जा रही है।
अब सरकार ने शासन स्तर पर भी बजट की तैयारियों को रफ्तार दे दी है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से ब्योरा मांगा है। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर जानकारी देने का कहा है।
शासन ने सभी विभागाध्यक्षों से 27 जनवरी तक विभाग अनुसार जानकारी मांगी है। सरकार बजट में सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ सौगातें देने का प्रयास कर रही है। इसके चलते ही लागातार संवाद और चर्चा भी की जा रही है।



