
- Bilkul Sateek News
नूंह: हरियाणा में श्रम विभाग के कार्यालय में स्पेशल जांच कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जज डॉ. अब्दुल माजिद ने विभाग नूंह कार्यालय में छापेमारी की है। उन्होंने रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिया। कमेटी ने इस मामले में अधिकारियों, कर्मचारियों, थानेदारों और डॉक्टरों के साथ ही श्रम विभाग के लाभार्थियों को भी नोटिस जारी किए हैं।
रिटायर्ड जज डॉ. अब्दुल माजिद ने कहा कि श्रम विभाग में संभावित घोटाले की जांच कई एंगल से कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस जांच की आंच कई श्रम विभाग के आला अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों पर गिरना तय है। लेकिन, उनके इस काम को आसान बनाने में मदद करने वाले थानेदारों, डॉक्टरों के अलावा अन्य लोग भी जांच की जद में आते दिखाई दे रहे हैं।
इस मामले में करीब 800 फाइलों की जांच की जानी है। जानकारी के अनुसार प्रारंभित जांच में ही बड़े घोटाले की आशंका नजर आ रही है। श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग नूंह और गुरुग्राम में पिछले करीब 3 साल के कार्यकाल में हुए बड़े घोटाले की निष्पक्ष व त्वरित जांच के निर्देश देने के साथ ही स्पेशल जांच कमेटी का गठन भी किया है।