तावडू, 15 फरवरी। जिले के छारोडा गांव में 18 वर्षीय युवक राहुल ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह प्रतिबंधित नशे का आदी था, और पिता द्वारा डांटे जाने के बाद उसने यह कदम उठाया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक राहुल नशे का आदी था।
परिजनों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नशे की लत छोड़ने को तैयार नहीं था। पिता ने कल शाम नशे को लेकर उसे डांटा था। अगले दिन सुबह जब राहुल अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो बहन ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं दी है।

संबंधित कहानियां



