file photo source: social media
गुरुग्राम, 15 फरवरी। नशीले पदार्थों की तलाशी के मामले में अलग-अलग स्थानों महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच कर रही है।
पहले मामले में थाना सेक्टर-56 पुलिस टीम ने 13 फरवरी को नजदीक घाटा सब्जी मंडी एक युवक को गांजा सहित काबू किया, आरोपी से 275 ग्राम गांजा बरामद की। आरोपी की पहचान सुलिंदर निवासी गांव बहरामपुर जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोगअन्य मामले में पुलिस थाना खेड़की दौला पुलिस टीम ने 29 फरवरी को नजदीक खेड़की दौला से महिला व युवक को गिरफ्तार किया था। उनसे स्मैक बरामद की थी, आरोपियों की पहचान रमेश निवासी सुल्तानपुरी, दिल्ली व रेणु निवासी तीर्थंकर नगर जैन नगर कराला, दिल्ली के रूप में हुई थी। पुलिस टीम ने आरोपियों से 79 ग्राम स्मैक बरामद कर इनके खिलाफ थाना खेड़की दौला में एनडीपीएस अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया। थाना खेड़की दौला पुलिस टीम ने आरोपियों के एक अन्य साथी को 12 फरवरी को गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ मुत्तु उर्फ गोलू निवासी इंदिरा आवास कॉलोनी खेड़की दौला, गुरुग्राम के रूप में हुई।




