पिनगवां, 17 फरवरी। पिनगवां में पत्नी मायके चली गई। इसके बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर पति ने पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आस मोहम्मद निवासी पिनगवां ने पुलिस को शिकायत दी कि साल 2016 में उसने अपनी दो बेटियों अकलीमा व मसीहा का निकाह बींवा गांव के रहने वाले निजान व इकराम के साथ किया था।
आरोप है कि शादी के बाद से ही पति के साथ मिलकर ससुराल पक्ष के लोग उनके साथ मारपीट करते थे। जनवरी में मसीहा और अकलीमा दो बहनें अपने मायके पिनगवां आई हुई थीं। तभी मौका देखकर मसीहा के पति इकराम ने अचानक दूसरी शादी कर ली। जानकारी मिलने पर दोनों बहने ससुराल पहुंचीं और विरोध जताया तो इकराम ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मसीहा के साथ मारपीट कर दी।