Bilkul Sateek News
भिवानी, 14 मार्च। होली का गाना फिल्माने के लिए यूट्यूबर ने चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनादर कर दिया। मामला सामने आते ही दिग्विजय सिंह चौटाला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के अपमान का मामला भिवानी जिले के धनाना गांव है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवा यूट्यूबर चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के कंधों पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है और पृष्ठभूमि में होली का एक गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। यूट्यूबर प्रतिमा के कंधों पर चढ़ा हुआ उस गाने पर नाच रहा है। वीडियो में प्रतिमा के आसपास दो युवक और दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही देवीलाल के प्रशसंकों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है।
वहीं, दिग्विजय चौटाला ने इस मामले में सिरसा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा है कि पंचायत कर घटना के दोषियों के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई भी करवाएंगे।



