Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव
सेक्टर 53 इलाके में एक युवक की कथित रूप से सेक्स पावर की दवा की ओवरडोज से मौत हो गई। उसकी उम्र मात्र 29 वर्ष थी और वह नागपुर का रहने वाला था। उसकी जल्द शादी होने वाली थी और वह सरकारी कर्मचारी था। यहां पर वह किराये के फ्लैट में रहता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि उसने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयों का ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। शव के पास ही ये दवा पड़ी मिली हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवक गुड़गांव में अकेला रहता था और उसकी कुछ समय पहले सगाई हुई थी। वह अपनी होने वाली पत्नी (मंगेतर) के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस को गुरुवार सुबह एक युवक ने कॉल कर जानकारी दी कि उसका सहकर्मी कॉल नहीं उठा रहा है और दरवाजा भी नहीं खोल रहा है। उसने बताया कि वह साथ में दफ्तर जाते थे, लेकिन वह सुबह से कॉल नहीं उठा रहा है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और युवक के परिजन ने भी उसे कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाय़ा।
सहकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो युवक बेडशीट ओढे पड़ा हुआ था। जब बेडशीट हटाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थी। उसके पास सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा पड़ी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेजा।
सूत्रों की माने तो संभावना जताई जा रही है कि युवक ने डॉक्टर द्वारा बताई गई मात्रा से ज्यादा दवा खा ली, जिससे उसका ब्लड प्रेशर अचानक बहुत बढ़ गया और मौत हो गई। दरवाजा अंदर से बंद था और जबरन घुसने के कोई निशान नहीं थे। इस वजह से पुलिस यही मानकर चल रही है कि मौत का कारण सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज था। सही जानकारी तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद मिल पाएगी। सेक्टर 53 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
आज होगा पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने इस बारे में युवक के परिजन को गुरुवार को ही सूचना दे दी थी। आज यानी शुक्रवार को उनके परिजन नागपुर से गुड़गांव पहुंचेंगे। उनकी उपस्थिति में युवक के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




