गुरुग्राम में आर्किटेक्ट और कमर्शियल ऑफिस पर सीलिंग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों पर लगे ताले
गुरुग्राम, 16 नवंबर। शहर में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग कार्रवाई के दौरान अलग-अलग सेक्टरों और इलाकों में कई आर्किटेक्ट ऑफिस और कमर्शियल प्रतिष्ठानों को सील किया गया। इस कार्रवाई में आर्किटेक्ट फर्मों के कार्यालय, प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस, लैब और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े स्थान शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान K-3/67A स्थित ASRO ARCHID INDIA (रॉबिन आर्किटेक्ट) के स्टिल्ट और डबल बेसमेंट में चल रहे आर्किटेक्ट ऑफिस को सील किया गया। इसी तरह K-7/34 में FINARCH STUDIO के ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे आर्किटेक्ट ऑफिस और दूसरी मंजिल स्थित ऑफिस को भी सील किया गया।
J-2/5 के बेसमेंट में संचालित Manthan Architects के कार्यालय पर सीलिंग की गई। वहीं J-2/6 में ग्राउंड फ्लोर पर चल रहे आर्किटेक्ट ऑफिस और बेसमेंट में स्थित Motorman Company के कमर्शियल ऑफिस को भी सील कर दिया गया। J-1/8 के बेसमेंट में चल रहे कमर्शियल ऑफिस पर भी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा JCM-7A में प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस को सील किया गया। M-7/10 के डबल हाइट बेसमेंट में संचालित STUDIO MODBOX (हरजस और गुनीत सिंह) के आर्किटेक्ट ऑफिस पर भी सीलिंग की कार्रवाई हुई।
P-3/44 के बेसमेंट में चल रहे NUTSHELL आर्किटेक्ट्स ऑफिस को भी सील किया गया। वहीं P-1/23 में GREENBOX आर्किटेक्ट्स ऑफिस (अमित शर्मा का कार्यालय) का भी निरीक्षण किया गया।
दो स्थानों पर खुद ही बहाल की गई गतिविधियां
इस कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे स्थान भी सामने आए, जहां पहले व्यावसायिक गतिविधियां संचालित थीं, लेकिन बाद में उन्हें खुद ही बंद कर दिया गया। ANM-59 में पहले संचालित ऑफिस को अब सेल्फ रिस्टोर्ड बताया गया है। इसी तरह JCM-12 में पहले चल रही लैब को भी सेल्फ रिस्टोर्ड बताया गया।
शहर में कमर्शियल गतिविधियों और आर्किटेक्ट ऑफिसों पर हुई इस कार्रवाई से संबंधित प्रतिष्ठानों में हलचल देखने को मिली। सीलिंग की कार्रवाई के तहत बेसमेंट, स्टिल्ट एरिया, ग्राउंड फ्लोर और ऊपरी मंजिलों पर संचालित विभिन्न कार्यालयों को निशाने पर लिया गया।
Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula




