Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
गर्मी बढ़ते ही दिल्ली-एनसीआर में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। शुक्रवार को एक और आगजनी का मामला सामने आया। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आ गया। दमकल विभाग की ओर से आग पर काबू तो पा लिया गया है। फिलहाल कूल डाउन का काम चल रहा है। आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

नरेला औद्योगिक क्षेत्र की जूता बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक से आग लग गई। पुलिस व दमकल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। अंदर ज्वलनशील पदार्थ होने की वजह से देखते ही देखते धुएं के गुब्बार उठने लगे। यह धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। इस फैक्ट्री में कई मजदूर काम करते हैं, लेकिन आग लगते ही सभी बाहर आ गए थे। दमकल विभाग की गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारण का भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
दमकल अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह नरेला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली थी। दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वहां पहुंचकर देखा गया कि जूता बनाने वाली फैक्ट्र्री में आग लगी हुई थी। इसके बाद 6 और गाड़ियों को भेजा गया। काफी देर के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल कूल डाउन का काम चल रहा है।




