
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 29 अप्रैल। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार के लोगों को महज इस बात के लिए बुरी तरीके से मारा की वे अपने ही प्लॉट पर कब्जा करने के लिए आए थे। दरअसल पूरी घटना बल्लभगढ़ के सुभाष कॉलोनी हरी विहार की है, जहां पर आज दोपहर कुछ बदमाशों ने पलवल के रहने वाले परिवार के साथ बुरी तरीके से लाठी डंडों और ईंट-पत्थरों के साथ-साथ हथियारों के दम पर बुरी तरीके से मारपीट की। इस हमले में पीड़ित पक्ष बुरी तरीके से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। उनमें से कुछ को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि आज दोपहर 11-12 बजे के करीब 6 लोग घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे थे। जिनमें से पांच पुरुष और एक महिला शामिल थी। इनमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
आपको बता दें आरोपी पक्ष एक प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था। जैसे ही प्लॉट मालिक को इस बात का पता चला। वैसे ही वह अपने परिवार के साथ प्लॉट पर पहुंचा और वहां चारदीवारी करवाना शुरू कर दी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष के 25 से 30 लोगों ने प्लॉट मालिक और उसके परिवार के ऊपर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थर और हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष की नजर उनके प्लांट पर थी। जैसे ही वह अपनी प्लॉट पर कब्जा करने के लिए गए, वैसे ही आरोपी पक्ष ने उनके ऊपर हमला कर दिया। अब वे पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं, बल्लभगढ़ आदर्श नगर थाने के एडिशनल प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है, जैसे ही पीड़ित पक्ष शिकायत देगा। उसी आधार पर आरोपी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।