
file photo source : social media
गुरुग्राम, 9 अप्रैल। गुरुग्राम के छोटी माता मंदिर में परिवार के साथ दर्शनों के लिए गई महिला के गले से किसी ने मंगलसूत्र चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सेक्टर-5 थाने में गले से गहने चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ छोटी माता मंदिर में दर्शन करने गया था। इस दौरान वहां पर एक महिला ने उसकी पुत्रवधू के गले से सोने का मंगलसूत्र लॉकेट समेत तोड़ लिया।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी महिला को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान रूमा निवासी मोरमंडी ढोल बस्ती, भठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से सोने का लॉकेट भी बरामद किया है।