
photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 23 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए नौसेन्य अधिकारी विनय नरवाल के परिजनों से बात की और उनके दुख साझा किया। सैनी ने परिजनों से कहा कि हरियाणा सरकार दुख की घड़ी में उनके साथ है।
गुरुग्राम दौरे पर आए सीएम सैनी ने विनय के दादा हवा सिंह नरवाल से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें सांत्वना दी है। विनय अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। विनय के दादा ने पत्रकारों को बताया कि वो शादी के बाद स्विट्जरलैंड जाना चाहता था लेकिन वीजा नहीं मिला था इसलिए वो कश्मीर गया था। दादा ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से भी अपील है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए। मूलरूप से हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नरवाल ने 2 साल पहले ही नौसेना में नौकरी शुरू की थी। इन दिनों वह कोच्चि में तैनात में थे। बीटेक करने के बाद विनय भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 26 वर्षीय विनय की 8 दिन पहले ही गुरुग्राम के सेक्टर 47 की रहने वाली हिमांशी नरवाल के साथ शादी हुई थी। कश्मीर के पहलगाम शहर के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।
वहीं, दोपहर 2.30 बजे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी जाएंगे। मुख्यमंत्री शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर जाएंगे।