Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
भोंडसी में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3.5 एकड़ क्षेत्र में तोड़े गए निर्माण
गुरुग्राम के भोंडसी क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। भोंडसी थाना पुलिस की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के दौरान करीब 3.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया।

अधिकारियों के अनुसार, गांव भोंडसी की Revenue Estate में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बने 15 डीपीसी (प्लिंथ लेवल निर्माण), 3 बाउंड्री वॉल और पूरे पक्के व कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी और अभियान शांतिपूर्वक पूरा किया गया।
इसके अलावा शिकायत के आधार पर भोंडसी की डिफेंस कॉलोनी में भी दो अवैध बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया।
प्रशासन का कहना है कि अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।




