
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 11 अप्रैल। गुरुग्राम में आज शाम अचानक आए आंधी तूफान से द्वारका एक्सप्रेस वे पर एक भारी भरकम लोहे का गेट गाड़ी पर गिर गया। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी को बाद में क्रेन की सहायता से हटाया गया। हादसे की वजह से यातायात जाम हो गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक गुरुग्राम के सदर बाजार समेत कई इलाकों में तेज बारिश भी हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बजघेडा के पास द्वारका एक्सप्रेस वे पर हुआ। शाम करीब साढ़े 6 बजे आए आंधी तूफान से भारी भरकम साइन बोर्ड वहां से गुजर ही एक गाड़ी पर गिर गया। जिससे गाड़ी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। साइन बोर्ड नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने लगाया था।