
गांव मोकलवास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 10 मई। गुरुग्राम जिले के गांव मोकलवास में आज आजाद हिंद फौज से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुखराम की धर्मपत्नी शांति देवी का 92 वर्ष की आयु ने निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गांव मोकलवास में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
शांति देवी के पति स्व. सुखराम अंग्रेजों की सेना की सेवा को छोड़ कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। उन्होंने देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया था।
शांति देवी के परिवार में तीन लड़के व तीन लड़कियां और तीन पोते व चार पोतियां है।
जिला प्रशासन की ओर से महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार मानेसर ने पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।
हरियाणा पुलिस की तरफ से राजबीर सिंह एएसआई की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया तथा अमित चौकी इंचार्ज जमालपुर ने पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति गुरुग्राम की तरफ से कपूर सिंह दलाल अध्यक्ष व सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान महासचिव ने पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
शांति देवी के अंतिम संस्कार में गांव व आसपास के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महेश सरपंच मोकलवास, रवि पूर्व सरपंच, राम निवास पूर्व सरपंच, ब्रह्म प्रकाश पूर्व सरपंच
धर्म सिंह, राज कुमार, निरज ब्लाक समिति मेंबर, जोगा राम, प्रताप सिंह भी अंतिम यात्रा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे।