Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
7 मिनट में पहुंची ERV टीम, गुमशुदा बच्ची को मां से मिलाया
गुरुग्राम में डायल-112 ERV टीम ने तेजी और संवेदनशीलता दिखाते हुए एक गुमशुदा नाबालिग बच्ची को सुरक्षित उसकी मां तक पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, 19 जून की शाम करीब 6:54 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि गांव भांगरोला में एक नाबालिग बच्ची अकेली और भटकी हुई अवस्था में घूम रही है।
सूचना मिलते ही ERV राइडर-7999 पर तैनात सिपाही प्रेमवीर और एसपीओ अजीत तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। टीम महज 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और बच्ची की पहचान करने के लिए जरूरी प्रयास किए। जांच के दौरान बच्ची के परिजनों का पता चल गया, जिसके बाद उसे सकुशल उसकी मां को सौंप दिया गया।
गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि डायल-112 सेवा नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे उपलब्ध है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।




