Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
स्वरूप नगर थाना इलाके के अमृत विहार में मकान में लगी आग गई। इस आग में एक आदमी फंस गया था। पुलिस कर्मी ने जांबाजी दिखाई और अपनी जान पर खेलकर आदमी की जान बचाई। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आदमी की पहचान तुषार अनुराग व पुलिस कर्मी की पहचान हेड कॉन्स्टेबल अंकित के रूप में हुई। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्वरूप नगर थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि अमृत विहार के 25 फुट रोड पर एक घर में आग लग गई है। एएसआई नरेंद्र और हेड कॉन्स्टेबल अंकित मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि मकान की पहली मंजिल पर एक व्यक्ति आग में फंसा हुआ है। अंकित ने बिना समय गंवाए अपनी जान पर खेलकर व्यक्ति को आग से बाहर निकाला। इसके बाद जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया। अंकित के साहस की वजह से आदमी की जान बच गई। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।




