
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 3 सितंबर। गुरुग्राम STF ने हरियाणा के नंबर वन मोस्ट वांटेड मैनपाल बादली को गिरफ्तार किया। मैनपाल पर सात लाख का इनाम घोषित था। मैनपाल को कंबोडिया से डिपोर्ट किया गया है। टैक्टर मिस्त्री मैनपाल ने अपने चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखा था। गुरुग्राम STF दोपहर एक बजे कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुग्राम STF ने गैंगस्टर मैनपाल बादली को कंबोडिया से भारत डिपाेर्ट कर गिरफ्तार किया है। उद पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था। करीब 10 दिन पहले उसको कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था। अब उसे यहां की जेल में रखा जाएगा, जहां उससे गहन पूछताछ होगी। मैनपाल लंबे समय से विदेश से अपने गैंग को चला रहा था।
मैनपाल 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से बाहर आया था। जिसके बाद वह विदेश चला गया। उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जेल में रहते हुए भी हत्या करने का आरोप है। मैनपाल शुरुआत में ट्रैक्टर रिपेयर का काम सीखता था, लेकिन साल 2000 में अपने चाचा की हत्या के बाद अपराध की दुनिया में उसने कदम रखा था। इसके बाद वह हरियाणा पुलिस की सूची में नंबर-1 मोस्ट वांटेड बदमाश बन गया। इसी के चलते पुलिस इसको दबोचने के लिए लगी हुई थी। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसके गैंग के बाकी सदस्यों और नेटवर्क पर भी नजर रख रही हैं। साथ ही एसटीएफ ने इस ऑपरेशन को गुप्त रखा था। इसके बाद कम्बोडिया की स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से मैनपाल को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार मैनपाल का गैंग ड्रग्स की तस्करी और अवैध हथियारों के कारोबार में भी शामिल है। कंबोडिया में उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए हरियाणा एसटीएफ ने इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया। 20 अगस्त के आसपास कंबोडिया पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और डिपोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत लाया गया है।
उसका गैंग कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा, जिसमें हत्या, फिरौती और संगठित अपराध शामिल हैं।