Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 सितंबर। गुरुग्राम में डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीम बृहस्पतिवार सुबह-सुबह सेक्टर 85 में कार्रवाई करने के बाद शाम को सेक्टर-50 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र मंे स्थित Uppal Southend colony पहुंची। कॉलोनी के अंदर की 24 मीटर चौड़ी सड़क जिसको सरकार को सौंप दिया गया था, उसपर RWA ने अनधिकृत पार्क का निर्माण कर दिया था।
निगम के बुलडोजरों ने पार्क के लिए लगाई गई दीवार और बाड़ को ध्वस्त कर दिया। निगम के अनुसार इस अतिक्रमण के हटने के बाद यहां पर यातायात सुचारू हो जाएगा।




