Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 4 सितंबर। गुरुग्राम में डीटीपीई अमित मधोलिया उर्फ टाइगर की टीम ने आज सुबह-सुबह सेक्टर 85 में ORRIS infrastructure द्वारा 24 मीटर चौड़ी सड़क पर बनाए गए अवैध गेटों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया।
सोसाइटी ने ना केवल यहां पर गेट बना रखा था, बल्कि गार्डों की तैनाती भी कर रखी थी। जो आने-जाने वाले वाहनों की डिटेल नोट करते थे। बुलडोजरों ने सड़क के बीच में बने गार्ड रूम को भी तोड़ दिया।
डीटीपीई ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार 24 मीटर चौड़ी सड़क पर कोई इस तरह के गेट नहीं लगा सकता। निगम द्वारा साथ ही संबंधित एसएचओ को निर्देश दिया गया है कि अगर ORRIS infrastructure द्वारा दोबारा यहां पर गार्ड तैनात किए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।




