Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (चेतना धनखड़/मोहित कुमार), 5 सितंबर। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब पुराने गुरुग्राम में मेट्रो का सपना पूरा होने जा रहा है। 28.5 किलोमीटर लंबी और 27 स्टेशन वाली यह मेट्रो पुराने गुरुग्राम को नई कनेक्टिविटी देगी। पुराने और नए गुरुग्राम को जोड़ने वाली तीन चरणों में तैयार होने वाली इस मेट्रो लाइन पर लगभग 5,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस लाइन के शुरू होने से रोज़ाना लाखों लोगों को ट्रैफ़िक जाम से राहत मिलेगी।
सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मेट्रो विस्तार परियोजना के पहले चरण का भूमि पूजन कर रहे हैं। उनके साथ राव नरबीर सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं राव इंद्रजीत सिंह नहीं दिखाई दे रहे हैं।
मालूम हो कि पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से जुड़ने वाली 15.22 किमी लम्बी इस लाइन में 14 स्टेशन होंगे। इस लाइन के निर्माण में 1503.63 करोड़ की लागत आएगी। इस चरण को 30 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
“भूमि पूजन के साथ ही गुरुग्राम की मेट्रो परियोजना को हरी झंडी मिल चुकी है।और अब गुरुग्राम के लोगों को मेट्रो का इंतज़ार है, जो सफ़र को आसान बनाएगी और शहर की रफ़्तार को नई दिशा देगी।




