Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 14 सितंबर। फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा उपलब्ध कराने के मामले में दो नाईजीरियन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने 10 सितंबर को एक आरोपी लक्ष्य को 11.27 ग्राम एमडीएमए सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि लक्ष्य यह अवैध नशा एक नाइजीरियाई अकपुतौका इमेगासिम से लेकर आया था, जिसको गिरफ्तार कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
रिमांड के दौरान अकपुतौका इमेगासिम ने बताया वह अवैध नशा विक्टर ओकाफोरो व जॉन इरियाकनू ओलुना निवासी आनंबरा राज्य उली नाइजीरिया हॉल नजदीक जिनी प्रॉपर्टीज चंद्र विहार वेस्ट दिल्ली से लेकर आया था। जिस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।




