Bilkul Sateek News
फरीदाबाद। पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा आज मिठाई बांटते हुए एक मजदूर का हाथ झटकते हुए और कुछ कहते हुए नजर आए। मौका था अंबेडकर चौक पर विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का। इस अवसर पर मूलचंद शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्वकर्मा दिवस को मजदूरों के साथ मनाने के लिए पहुंचे थे।




