Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 20 अक्टूबर। इस गुरुग्राम नगर निगम की नाकामी कहे या कुछ और आज दिवाली के दिन भी प्रेम मंदिर के सामने गंदगी का ढेर लगा था। इस ढेर में गोमाता मुंह मारती हुई दिखाई दे रही थी।
अर्जुन नगर निवासी गुरिंदरजीत सिंह ने प्रेम मंदिर के आगे की गंदगी की फोटो अपने फेसबुक वॉल पर शेयर करते हुए लिखा है…
गुरुग्राम प्रशासन बताए क्या अब मंदिरों के पास भी सफाई नही की जायेगी??
त्यौहारों के दिन और मन्दिर के पास गंदगी के ढेर! क्यों नही की सफाई?
दीवाली में मन्दिर व मन्दिर के आस पास के मार्ग सफाई कर सजाये जाते है, लाईटे लगाई जाती है। पर गुरुग्राम प्रशासन पता नही कैसे कार्य कर रहा है, आज गुरुग्राम के प्रेम मन्दिर के पास गंदगी के ढेर। सड़क से निकलना भी मुश्किल, गंदी बद्बु, कूड़ा से उठती विशैली हवा, सेहत के लिए हानिकारक। क्या अब मंदिरों के पास भी सफाई नही की जायेगी??
जल्द सफाई कराओ!
गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर





